जन सामान्य में ईश्वरीय आस्था तथा भावी पीढ़ी में सुसंस्कार जाग्रत करने के उद्देश्य से सन् 1990 में श्रीरामचरितमानस सत्संग समिति की स्थापना हुई थी | इस समिति का अगस्त 2015 में श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय समिति मे विलय हो गया | इस समिति द्वारा प्रति वर्ष श्रीराम जन्म महोत्सव तुलसी जयंती समारोह एवं यथा संभव संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाता है | श्रीराम जन्मोत्सव में एक वार्षिक स्मारिका विमोचित होती है | 02 अप्रैल 2020 को 30वां श्रीराम जन्म महोत्सव आयोजित किया जाना प्रस्तावित था, किन्तु वैश्विक महामारी कोरोना के कारण आयोजन को स्थगित करना पड़ा, तथापि वार्षिक स्मारिका का अंक 27 प्रकाशित किया गया। यह समिति समय-समय पर रामायण / सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी करती है | मार्च 2020 तक 479 मानस पाठ आयोजित किए गये |
(भोजन प्रसाद )
(यह समारोह प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है)
(यह महोत्सव प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है| यह 27वाँ कार्यक्रम था)